छात्र लापता परिवारजनों की बेचैनी बड़ी छात्र कॉलेज की बस में सवार होकर जहांगीराबाद चौराहे पर उतर गया
मुकीम अहमद अंसारी
“छात्र के उतरने का मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद”
छात्र के परिजनों ने कॉलेज की बस को रोककर किया हंगामा
सहसवान, बदायूं। सहसवान कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में संजय पुत्र सोमेंद्र नाथ निवासी मोहल्ला बजरिया थाना सहसवान ने बताया कि उनका भतीजा अनिकेत पुत्र आकाश उम्र 17 वर्ष एपी एस इंटरनेशनल स्कूल उझानी में कक्षा 12 का कला वर्ग का छात्र है जो सोमवार समय करीब 2 बजे दिन अकबराबाद चौराहे पर स्कूली बस से ड्राइवर से जिद करके उतर गया लेकिन घर नहीं पहुंचा उसकी चचेरी बहन परी पुत्री अमित ने घर पर जाकर बताया की अनिकेत ड्राइवर से जिद करके अकबराबाद चौराहे पर उतर गया काफी तलाशने के बाद भी छात्र का पता नहीं लग सका!
मोहल्ले में कॉलेज की पहुंची बस को परिजनों एवं मोहल्ले वासियों ने घर कर जमकर नारेबाजी की तथा बस को आगे नहीं बढ़ने दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे समझा बुझा कर बस को आगे बढ़ाया। काफी देर हंगामा होने के बाद दोनों और दोपहिया चौपाइयां वाहनों की कतारे लग गई। 1 घंटे की मशक्कत के बाद जैसे तैसे पुलिस कर्मियों के समझाने पर यातायात खुल सका।
बरहाल पुलिस एवं परिवारजन सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगे हुए हैं अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी। अगर बच्चा जिस किसी को दिखाई दे या मिले तो कोतवाली पुलिस के सीयूजी नंबर पर संपर्क करें 9454402947 परिवार जनों का नंबर 9458 77 2136 पर संपर्क करें।
छात्र अनिकेत जहांगीराबाद चौराहे पर उतरकर परिवहन निगम की बस में अकबराबाद चौराहे से बैठकर दिल्ली की तरफ रवाना हो गया जो मामला सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच कर रही है प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने दो टीम में गठित कर लापता हुए छात्र की तलाश में लगा दी है परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

