उप जिलाधिकारी ने दूर- दराज से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल द्वारा दूर-दराज से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। अधिकांश शिकायतों का संबंधित विभागों के माध्यम से तत्काल निस्तारण कराया गया।

सोमवार को एसडीएम प्रियंका गोयल ने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि लोगों की समस्याओं का त्वरित और न्यायसंगत समाधान हो। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!