रिश्तेदार की पुत्री के जन्म नामकरण की दावत खाकर लौट रही महिला के साथ की मारपीट, गाली गलौज, जान से मार देने की दी धमकी
मुकीम अहमद अंसारी
पीड़ित महिला ने चार सगे भाइयों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज
सहसवान, बदायूं। थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम नगला भिंड निवासिनी जयंती पत्नी छविराम ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह रात 8:00 बजे के लगभग अपनी ननद भूरी एवं मालती देवी के साथ गांव में रिश्तेदार धर्मवीर पुत्र पप्पू के घर पुत्री जन्मदिन की दावत खाकर लौट रहे थे कि जैसे ही बहन नेम सिंह ईश्वरी के घर के पास पहुंचे तो बेवजह नेम सिंह, देवेंद्र पुत्र ईश्वरी काली पुत्र नेम सिंह अनीता पत्नी नेम सिंह ने गाली गलौज करते हुए लड़की डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया शोर सरावा सुनकर पहुंची ग्रामीणों परिजनों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
पीड़ित जयंती यह प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 105 धारा 115/2, 351 / 2, 352 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज का घायल जयंती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

