गणेश चतुर्थी को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सहसवान परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में नवागत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी शौर्य अरोड़ा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह एवं कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार सिंह ने आयोजकों, जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत नागरिकों से संवाद कर पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

 

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं जुलूस का आयोजन पूर्व निर्धारित एवं परंपरागत मार्ग से ही किया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

 

अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान सभी लोग आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखें तथा प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें, ताकि गणेश चतुर्थी का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Don`t copy text!