विश्वकर्मा जयंती पर मुजरिया बिजलीघर पर हुआ हवन पूजन। हवन पूजन के साथ हुआ भंडारे का आयोजन।
मुकीम अहमद अंसारी
मुजरिया,बदायूं। विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में मुजरिया बिजलीघर पर हवन पूजन कर भंडारे का आयोजन किया गया।
विद्युत उपकेंद्र मुजरिया में मशीनों का पूजन करते हुए विधिविधान से पूरे स्टाफ ने भगवान विश्वकर्मा को याद किया और हवन पूजन कराया।
अवर अभियंता रामकुमार के नेतृत्व में बिजलीघर के सभी कर्मचारियों ने मशीनों को तिलक पूजन किया और हवन पूजन कर भंडारे का आयोजन किया ।
इस अवसर पर नासिर अली,भोजराज सिंह,दिवाकर सिंह,अमलेश कुमार,राकेश कुमार,मुनेंद्र सिंह ,ओमपाल सिंह सहित कार्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

