थाना अलापुर में गौकशी की घटना को अंजाम देने वाले 25000/- रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार ।
मुकीम अहमद अंसारी
अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र व कारतूस तथा गौकशी उपकरण बरामद।
बदायूँ।थाना अलापुर क्षेत्रान्तर्गत गौकशी की घटना कारित करने वाले 25000/- रुपये के इनामियाँ वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार ।अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र व कारतूस तथा गौकशी उपकरण बरामद।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार अपराध नियन्त्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में थाना अलापुर पुलिस द्वारा मंगलवार को थाना अलापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-191/2026 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जुम्मन पुत्र गट्टे उर्फ कमरउद्दीन निवासी ग्राम रमजानपुर थाना कादरचौक को एक तंमचा 315 बोर, चार खोखा 315 बोर , तीन जिंदा कारतूस ,एक छुरी, एक रस्सी के पुलिस मुठभेड़ में मौके से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना अलापुर पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

