व्यापार मण्डल में घमासान जारी, इस्तीफों का दौर शुरू -पदाधिकारियों ने कंछल गुट के जिलाध्यक्ष व महामंत्री लगाये गंभीर आरोप -दूसरी तरफ जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि जो निष्क्रिय लोग थे और उनको सिर्फ पद की लालसा थी इसलिए उन्होने इस्तीफा दिया है।

अब्दुल मुईद सिटी रिपोर्टर, एस0एम0 न्यूज, 24 टाइम्स

बाराबंकी। व्यापार मण्डल में जारी घमासान के बीच आज लगभग एक दर्जन पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष व महामंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने-अपने पद से इस्तीफा देते हुए प्रेस नोट जारी किया। व्यापार मण्डल जो व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनाया गया था उसमें ही गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। जारी आरोप प्रत्यारोप के बीच रोज नये-नये आरोप खुलकर सामने आ रहे हैं। वही दूसरी तरफ जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि लगाये गये आरोप पूर्णरूप से असत्य व निराधार हैं और जो निष्क्रिय लोग थे और उनको सिर्फ पद की लालसा थी इसलिए उन्होने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले में कोई भी पदाधिकारी किसी भी सार्वजनिक कार्य में लोगों की मदद नहीं करता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के एक प्रतिष्ठान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए व्यापारियों की एक बैठक हुई जिसमें उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिध मण्डल के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी जन्मेजय गुप्ता, कपिल जायसवाल, लालता जायसवाल, संजय सैनी, अतुल शर्मा, अतीक अहमद उर्फ सद्दन, जसवीर सिंह उर्फ विक्की, पुत्तनलाल मिश्रा, जय प्रकाश जायसवाल, धीरज गुप्ता आदि ने व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन व महामंत्री रविनन खजांची की अवैध वसूली से क्षुब्ध होकर सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

व्यापारियों का कहना है कि संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन व रविनन खजांची की गलत कारगुजारी, गलत नीतियों व दुरव्यवहार करने के चलते व्यापारियों ने यह कदम उठाया। पूर्व में भी युवा जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने उपरोक्त लोगांे की प्रताड़ना से तंग होकर इस्तीफा दिया था। व्यापारियों ने बताया कि उपरोक्त नेता व्यापार मण्डल के नाम पर व्यापारियों का ही उत्पीड़न करके दोहन करते हैं व लगातार अवैध वसूली करते रहते हैं। अपने निजी फायदे के लिए व्यापार मण्डल के बैनर का इस्लेमाल करते हैं। इन नेताओं के इस कार्य से पदाधिकारी व शहर के व्यापारी बहुत क्षुब्ध हैं व आक्रोशित हैं।

मालूम हो कि विगत दिनों व्यापारी विवेक मिश्रा ने भी थाना कोतवाली नगर में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें कहा था कि बंदी व चंदे की उगाही के नाम पर मेरी दुकान पर तोड़फोड़ की गई व लुक-छिपकर दुकान का वीडियो बनाकर उसको व्हाट्सअप गु्रपों पर वायरल भी किया जा चुका है। इस्तीफा देने वालों का कहना है कि लाॅकडाउन के दौरान व्यापारियों की कमर टूट चुकी हैं और ऊपर से प्रदीप जैन व उनके संगठन के कुछ पदाधिकारियों द्वारा लगातार उत्पीड़न हम व्यापारियों का ही किया जा रहा है।

करीब एक सप्ताह पहले पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल द्वारा इसी घमासान व आरोप प्रत्यारोप के बीच व्यापार मण्डल से इस्तीफा दे दिया गया था, लेकिन फिर भी संगठन में इस्तीफों का दौर अभी खत्म नहीं हो रहा और लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसीक्रम में आज लगभग एक दर्जन पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। अब देखना है कि व्यापार मण्डल जो व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनाया गया था उसकी समस्याएं खत्म होती है या कोई गंभीर समस्या जग जाहिर होगी। इस सम्बंध में जब जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस्तीफा देने वाले लोगों ने आरोप लगाये हैं वह पूर्णरूप से असत्य व निराधार हैं और जो निष्क्रिय लोग थे और उनको सिर्फ पद की लालसा थी इसलिए उन्होने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले में कोई भी पदाधिकारी किसी भी सार्वजनिक कार्य में लोगों की मदद नहीं करता था।
उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (पंजी) द्वारा पिछले दिनो की गलत और दुर्भावना पुर्ण बातों को विराम लगाते हुए, जिला कमेटी की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल द्वारा युवा जिलाध्यक्ष पद पर बृजेश वैश्य जी का मनोनयन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष/प्रांतीय मंत्री प्रदीप कुमार जैन ने युवा जिलाध्यक्ष बृजेश वैश्य एवं व्यापार मंडल के विधि-सलाहकार पद पर प्रदीप पांडेय का मनोनयन किया और माल्यापर्ण कर स्वागत किया

इस मौके पर वरिष्ठ महामंत्री रविंनन खजांची ने कहा कि व्यापार मंडल (संगठन) हित में बात करने वाले व्यक्तियों की ही हमारे संगठन को जरूरत है, ऐसे व्यक्ति जो दुर्भावना पूर्ण कार्य करने वाले लोगों की जगह उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल में नही है। अन्य चल रही दुष्प्रचार वाली खबरों पर कहा कि निराधार बातों का कोई मतलब नहीं। जनपद ही नहीं प्रदेश में भी सब जानते है कि इसी संगठन ने सदैव व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ी है।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष अंकित वैश्य, हर्ष टंडन, मनीष निगम, सुशील गुप्ता, गौरव शर्मा,राजेश गुप्ता किलटू, हरी गुप्ता, रमेश पोद्दार , आशुतोष गुप्ता, नीरज जैस्वाल , जुनैद अंसारी, जितेंद्र सिंह वर्मा, संजय शुक्ला, आदि लोग उपस्थित थे

 

Don`t copy text!