दक्षिणी कोरिया के साथ बढ़ते तनाव के बीच उत्तरी कोरिया ने चार मंज़िला इमारत धमाके से उड़ाई, संयुक्त वार्ता के लिए होती थी इस्तेमाल!

दोनों देशों के बीच तनाव बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है और दोनों देशों ने एक दूसरे के लिए अपना स्वर कठोर कर लिया है।

उत्तरी कोरिया के सरकारी मीडिया ने रिपोर्ट दी कि दोनों कोरियाओं के बीच ग़ैर सैनिक ज़ोन में उत्तरी कोरिया की साइड पर स्थित चार मंज़िला इमारत को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। यह इमारत कायसोंग टाउन में स्थित थी।

धमाके की जगह से धुएं के गहरे बादल उठते देखे गए। वार्ता का आफ़िस 30 जनवरी से बंद था और उसके बाद से दक्षिणी कोरिया का कोई अधिकारी इस इमारत में नहीं गया।

चूंकि यह इमारत उत्तरी और दक्षिणी कोरियाओं के बीच वार्ता के लिए इस्तेमाल होती थी इसलिए इसको धमाके से उड़ा दिए जाने का ख़ास अर्थ है।

उत्तरी कोरिया का कहना है कि उसकी सेना से बग़ावत करके जाने वाले कुछ तत्वों ने दक्षिणी कोरिया के भीतर से गुब्बारों के माध्यम से उत्तरी कोरिया के ख़िलाफ़ पम्फ़लेट भेजे थे जिसके जवाब में इस इमारत को ध्वस्त कर दिया गया है।

सरकारी मीडिया ने कहा कि अब दुनिया देख सकती है कि दक्षिणी कोरिया के अधिकारियों को हम किस तरह की सज़ा दे सकते हैं।

उत्तरी कोरिया का दावा है कि जो पम्फ़लेट दक्षिणी कोरिया से भेजे गए उनसे 2018 में किम जोंग उन और दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति मून जाए इन के बीच हुए समझौते का उल्लंघन हुआ।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

Don`t copy text!