देश में बेकाबू हुई कोरोना संक्रमण की गति, 4.56 लाख पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा

प्रधान संपादक आलीमा शमीम अंसारी

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 15,968 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 4,56,183 हो गई। वहीं, 465 और लोगों की मौत के साथ ही मृतक संख्या 14,476 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने के अनुसार कोविड-19 से भारत में प्रति एक लाख आबादी में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि इसका वैश्विक औसत 6.04 है।

मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4,56,183 है, जिनमें 1,83,022 सक्रिय है। वहीं 2,58,685 लोग इस महामारी को मात देने में कामयाब रहे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक 23 जून तक कुल 73,52,911 सैंपल का टेस्ट किया गया। पिछले 24 घंटों में 2,15,195 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस को हराकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। पिछले 24 घंटे के अंदर 10495 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। वहीं भारत का रिकवरी रेट भी 56 प्रतिशत के ऊपर पहुंच गया है।

प्रधान संपादक आलीमा शमीम अंसारी

Don`t copy text!