नई दिल्ली । राफेल लड़ाकू विमान लोकसभा चुनाव-2019 में सबसे बड़ा मुद्दा बनकर उभरा था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विमान करार में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए संसद, संसद के बाहर और सर्वोच्च न्यायालय में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को घेरा था। दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर इस करार पर सवाल उठाते हुए पीएम मोदी से राफेल विमान की कीमत पूछी है।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लिखा आखिर राफेल प्लेन आ गया। 126 राफेल खरीदने का फैसला 2012 में यूपीए सरकार ने किया था, जिसमें से 18 राफेल छोड़कर अन्य सभी को एचएएल द्वारा भारत में बनाया जाना था। यह भारत के आत्मनिर्भर होने का प्रमाण था, एक राफेल की कीमत 746 करोड़ रुपए तय की गई थी। दिग्विजय सिंह ने लिखा कि मोदी सरकार के आने के बाद फ़्रांस के साथ पीएम मोदी ने बिना रक्षा व वित्त मंत्रालय व कैबिनेट कमेटी की मंज़ूरी के नया समझौता कर लिया और एचएएल का हक मार कर निजी कंपनी को देने का समझौता कर लिया। राष्ट्रीय सुरक्षा को अनदेखी करते हुए 126 राफ़ेल खरीदने के बजाय केवल 36 विमान खरीदने का निर्णय ले लिया।
Related Posts