अमरीकी नौसेना में फिर दुर्घटना कई नौसैनिक मरे और घायल हुए, युद्धाभ्यास में जल थल उपकरणों के प्रयोग पर रोक!

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

अमरीकी नौसेना के युद्धाभ्यास में दुर्घटना और कई नौसैनिकों के घायल और मारे जाने के बाद अमरीकी नेवी ने युद्धाभ्यास के दौरान जल थल में प्रयोग होने वाले उपकरणों के प्रयोग पर रोक लगा दी है।

अमरीकी नौसेना ने यह फैसला, कैलीफोर्निया के तट पर एक युद्धाभ्यास के दौरान जल थल में चलने वाले बक्तरबंद वाहन की दुर्घटना के बाद किया है।अमरीकी नौसेना प्रमुख डेविड एच बर्गर ने कहा है कि इस दुर्घटना की जांच चल रही है और जब तक इस दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल जाता तब तक के लिए जल थल वाहनों क प्रयोग पर रोक लगा दी गयी है।अमरीका में यह दुर्घटना गुरुवार को हुई जिसके बाद लापता होने वाले 8 नौसैनिकों की खोज  की जा रही है।अधिकारियों ने बताया है कि लापता होने वाले आठ सैनिकों का कोई सुराग नहीं मिला जबकि दो की दशा गंभीर है जबकि पांच नौसिक अपनी पोस्ट पर पहुंच गये हैं।दुर्घटना का शिकार होने वाले वाहन पर सवार 15 नौसैनिकों में से एक की मौत अस्पताल में हुई। अमरीका में सन 1970 से इस प्रकार के जल थल में चलने वाले वाहनों को युद्धपोतों से अमरीकी सैनिकों को तट पर पहुंचाने का काम लिया जाता रहा है।

Don`t copy text!