गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य: डा. के.बी. सिंह पूर्व सीएमओ ने किया क्लीनिक का उद्घाटन

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता ।

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। क्षेत्र के गरीबो जरूरत मंद लोगो की सेवा करना ही हमारा प्रमुख उद्देश्य है अपने जीवन मे सदैव जहा जहा जिस पद पर रहा हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रयास किया। उक्त बातें आज देबीगंज चैराहा पर स्व विद्या सिंह मेमोरियल सकट मोचन क्लीनिक के भव्य शुभारम्भ के अवसर पर डॉ के बी सिंह पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी ने कही। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने के पूर्व बलरामपुर, हॉस्पिटल सुल्तानपुर में सी एम पद पर रहते हुए आने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर तरीके से इलाज करना अपना कर्तव्य पालन करते हए सेवा दी। हमारी यह सोच रही कि ग्रामीण क्षेत्र में आज भी लोगो को समुचित सुबिधा स्वास्थ्य की नही मिल पा रही है अपनी बीमारी के इलाज के लिए शहरों में जाता है जहाँ पर धनाभाव के कारण इलाज नही करा पता। सेवाकाल के दौरान कई बार क्षेत्र के लोगो की सेवाएं प्रदान करने की बात आई किन्तु सरकारी पद पर रहते हुए यह सम्भव नही हो सकता है। शहर के बजाय ग्रामीण क्षेत्र में इसी लिए यह हॉस्पिटल खोला है ताकि क्षेत्र के लोगो की सेवा कर सकू। चुकी सुखी जीवन के लिए स्वास्थ्य रहना अति आवश्यक है जबतक शरीर स्वस्थ नही तो कोई भी कार्य नही किया जा सकता है। वर्तमान परिवेश में खानपान  दिनचर्या में लोगो के बदलाव के कारण बीमारियों ने पैर जमा लिया है ।जबतक लोग अपने खानपान दिनचर्या तथा शरीर के प्रति जागरूक नही होंगे तबतक बीमारियों पर काबू नही पाया जा सकता है। ज्ञात हो कि डॉ ग्राम सरसा बैस ग्राम पंचायत के रहने वाले है। डॉ. श्री सिंह शुभारम्भ के पूर्व पूजन किया ततपश्चात विधिवत क्लीनिक की शुरुआत किया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य पौरुष सिंह, अनिल सिंह, पप्पू सिंह, लेखपाल संघ अध्यक्ष सुनील शुक्ला, रामबाबू मिश्रा, अजय तिवारी, सुरेन्द्र सिंह, महामाया प्रताप सिंह,दरोगा सिंह,पिंकू सिंह, हनोमान सिंह, अंकित सिंह रिंकू सिंह सहित काफी संख्या में सम्भ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

Don`t copy text!