युवती के साथ दुष्कर्म की घटना में फरार आरोपी गिरफ्तार

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म की घटना में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त गयी है। वादी सुबोध निवासी न० प्रेमी थाना जैथरा द्वारा थाना जैथरा पर सूचना दी गयी कि 31 अगस्त को गांव के ही कुलदीप पुत्र क्षत्रपाल सिंह ने उसकी पत्नी उम्र करीब 24 वर्ष के साथ जबरन दुष्कर्म किया है, इस सूचना पर पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर मामला पंजीकृत कर लिया गया। एसएसपी द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। जिसके बाद 04 सितंबर को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त कुलदीप को अंगरैया चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Don`t copy text!