उत्तर प्रदेश में भी फूटा कोरोना बम, एक दिन में लगभग 7 हज़ार केस

उत्तर प्रदेश कोरोना वायरस संक्रमण के मालमे रोज़ नया रिकॉर्ड बना रहा है।

रविवार को राज्य में 6777 नए लोगों में कोविड-19 पाया गया है। यह एक दिन में मिले अबतक की सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले शनिवार को सबसे अधिक 6692 केस दर्ज हुए थे।उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 6777 नए मामलों के साथ प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या अब 2 लाख 66 हजार 283 हो गई है। राज्य में इलाज के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या अब दो लाख के आंकड़े को पार कर गई है। प्रसाद ने बताया कि अभी तक डिस्चार्ज किए गए लोगों की संख्या 2 लाख 738 हो गई है।अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में फ़िलहाल कोरोना के 61 हजार 625 सक्रिय मामले हैं। इनमें से आधे से अधिक अर्थात 32 हजार 94 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 1 लााख 28 हजार 802 लोगों ने होम आइसोलेशन विकल्प लिया है और 91 हजार 708 की होम आइसोलेशन अवधि समाप्त हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में कोरोना के कारण अभी तक 3920 लोगों की जान गई है।

Don`t copy text!