उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने मनाया विश्वकर्मा जयंती

शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

भारतीय मजदूर संघ की रेलवे जोनल इकाई उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के द्वारा कानपुर स्थित कार्यालय पर विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। जिसमें यह मांग उठाई गई कि श्रम प्रतिष्ठा का आदर्श देवता श्री विश्वकर्मा जी के जयंती को ही भारत का राष्ट्रीय श्रम दिवस घोषित किया जाय। दुनिया के कई देश अपने देश की परंपरा पद्धति के अनुसार श्रम दिवस भिन्न भिन्न तिथियों को मनाते हैं। ऐसे में भारत को भी साम्यवादी विचारो को त्याग कर राष्ट्रवादी विचारों के अनुसार अपना राष्ट्रीय श्रम दिवस निर्धारित करे, जो कि विश्वकर्मा जयंती के अलावे कोई अन्य तिथि हो ही नहीं सकती। अत: भारत सरकार से संघ यह मांग करता है कि विश्वकर्मा जयंती को राष्ट्रीय श्रम दिवस घोषित किया जाय। इस अवसर पर महामंत्री आई पी एस चौहान, ओम प्रकाश मिश्रा, मनोज झा, मनोज यादव, कुन्दन सिंह वीरू, राजेश कुमार, करण, एन पी यादव, किशोर बैरवा, सुजीत, निखिल भारती, कृष्णा पाल, सुनील यादव, अनिल यादव, राजेश मीणा अंकुर वर्मा आदि उपस्थित रहे।

शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

Don`t copy text!