प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। आज वह 70 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों में पार्टी कार्यकर्ता सेवा सप्ताह मनाया जा रहा। पीएम मोदी के जन्मदिन पर सुबह से ही सोशल मीडिया में बधाईयों का तांता लगा हुआ है। लोग उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रूस के राष्ट्रपति ब्लामिदीर पुतिन ने भी ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभाकामनाएं दी हैँ। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपने भारत के जीवन-मूल्यों व लोकतांत्रिक परंपरा में निष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया है। मेरी शुभेच्छा और प्रार्थना है कि ईश्वर आपको सदा स्वस्थ रखे तथा राष्ट्र को आपकी अमूल्य सेवाएं प्राप्त होती रहें। यूपी में प्रधानमंत्री के 70वें जन्मदिन पर भाजपा आज सेवा कार्य करते हुए ट्राइसिकिल बांटेगी। वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 17 से 25 सितंबर तक सांसद आदर्श गांवों में सड़कों के निर्माण व मरम्मत के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में जनहित को ध्यान में रखते हुए सड़क, लघु सेतु, सम्पर्क मार्ग आदि के पांच-पांच काम चिन्हित किए जाएं। यह कार्य 17 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच पूरा किया जाए। भाजपा की महिला मोर्चा प्रदेश के कई जिलों में फल का वितरण करेगी। राजस्थान में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेश भर में वृक्षारोपण करने, गरीब बस्ती एवं अस्पतालों में फल वितरण किया जाएगा। भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा सभी संगठनात्मक जिलों की गरीब बस्तियों एवं अस्पतालों में कोविड 19 के दिशा निदेर्शों का पालन करते हुए फल वितरण का कार्यक्रम करेगी। कार्यक्रम का संयोजन महिला मोर्चा करेगी। वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकतार्ओं से कहा कि यह पवित्र काम दूसरे का जीवन बचाने के लिए कर रहे हैं। बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मनाया जाएगा। उनके 70वें जन्मदिन के मौके पर न केवल बिहार बल्कि पूरा देश जनसेवा के माध्यम से प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 20 सितंबर तक आयोजित होंगे। इस दौरान गरीब कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान से संबंधित अनेक गतिविधियां चलाई जा रही हैं।

Don`t copy text!