भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। किसान बदहाली का शिकार है।उस्मानी

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान, नौजवान, बुनकर और समाज के दूसरे कमजोर वर्गों की उपेक्षा, कानून व्यवस्था ध्वस्त, भ्रष्टाचार और घोटालों पर नियंत्रण नहीं, महिलाएं-बच्चियां असुरक्षित, जनहित से उदासीन सरकार पर कार्यवाही हो उक्त विचार सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष चौधरी फरज़ान उस्मानी ने मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने से पूर्व व्यक्त किये। उन्होने कहा कि उ0प्र0 में इन दिनों अराजकता की स्थिति है। किसान बदहाली का शिकार है। सरकार अभी तक गन्ना किसानों का बकाया अदा नहीं कर सकी है, हजारों किसान तंगहाली में आत्महत्या कर चुके हैं। प्रदेश का नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहा है। शिक्षित युवाओं को बंधुआ मजदूर बनाने का प्रयास उ0प्र0 सरकार कर रही है।

प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गयी है अपराधी खुलेआम टाडव कर रहे है और भाजपा सरकार सत्ता के नशे में मस्त है महिलाओं और बच्चयों की इज्जत तार-तार हो रही है परन्तु अपराधियों पर कार्यवाही के बजाय सरकार के कारिन्दे धन उगाही व भ्रष्टाचार की गंगोत्री में डुबकी लगा रहे है।
जिला महासचिव लोहिया वाहिनी श्रवण यादव ने कहा कि योगी सरकार में पुलिस मित्र तो नहीं बन सकी लेकिन अपराध में लिप्त है, अपराधियों में पुलिस का खौफ नाम मात्र का भी नही बचा, हालत इतनी बुरी है कि पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी अपराधिक साजिशों में शामिल है। प्रदेश में जानमाल की सुरक्षा नहीं रह गई है। महिलाएं और बच्चियां दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं। हत्या, लूट, अपहरण का बाजार गर्म है। जनता किससे नयाय की आशा करें।

ज्ञापन की मांगे इस प्रकार है-

1- हाथरस, बलरामपुर, आज़मगढ़, बुलन्दशहर में बच्चायों के साथ हुई दर्दनाक घटना में शामिल अपराधियों की तुरन्त गिरफ्तारी हो साथ ही पीड़ित परिवारों को उ0प्र0 सरकार 50-50 लाख रूपये दे।

2- गन्ना किसानों का बकाया और नियमानुसार देय ब्याज का भुगतान शीघ्र किया जाए।
3- छात्रों की पांच महीने लॉकडाउन अवधि की फीस माफ की जाए। बड़े स्कूलों में पात्र गरीब छात्रों को प्रवेश दिलाया जाए।
4- अपराध नियंत्रित हो महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं पर पुलिस-प्रशासन को प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही के आदेश दिए जाए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी करन कुमार मिश्रा, एडवोकेट संजय यादव, जिला सचिव नदीम खान, एडवोकेट इरशाद अली, देवराज यादव, विमल यादव, अशफाक अली, राहुल, लवकुश यादव, एडवोकेट प्रवीण वर्मा, एडवोकेट मुकेश यादव, पप्पू यादव, विकास यादव, अखिलेश वर्मा, राहुल रावत, आदि लोग उपस्थित है।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!