चेयरमैन बद्री बिशाल ने लोगों को बाटे मास्क व सेनेटाइजर

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। रामनगर के नगर पंचायत चेयरमैन बद्री बिशाल त्रिपाठी अपने सभासदो के साथ कोरोना से बचने के लिये वहा की जनता को मास्क व सेनेटाइजर का वितरण चेयरमैन बद्री बिशाल त्रिपाठी ने बताया की इस समय त्योहारी सीजन में कोरोना के प्रति सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। चेयरमैन ने नगर पंचायत रामनगर के वार्डों में जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों में मास्क व सेनेटाइजर वितरण कार्य शुभारम्भ किया गया है। अभियान चलाकर चेयरमैन बद्री बिशाल त्रिपाठी व वार्ड सभासद वार्डों में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। चेयरमैन ने बताया कि अभी कोरोना का कहर रुका नही है। त्योहारी सीजन आ रहा है।ऐसे में सभी लोग मास्क लगाएं व सेनेटाइजर से हाथ धुलते रहे इसे बताने के लिए वे स्वंय वार्डों में जा रहे हैं। इसी के साथ साफ सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। जो वार्डों में समस्याएं हैं,कार्य होने हैं उन्हें भी देखा जा रहा है। कादिराबाद एक वार्ड से अभियान शुरू हुआ है जो सभी 11 वार्डों में चलेगा।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!