बांगरमऊ उपचुनाव में नहीं चल पाया समाजवादी एमलसी सुनील साजन व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव का जादू अब किसके सर फूटेगा हार का ठीकरा।

शादाब अली की रिपोर्ट

बांगरमऊ उपचुनाव में खिला कमल,श्रीकांत कटियार बने विजय

कांग्रेस रही दूसरे नम्बर पर , सपा प्रत्याशी सुरेश पाल तीसरे और बसपा प्रत्याशी महेश पाल चौथे स्थान पर

 

उन्नाव।जिले की बांगरमऊ विधानसभा सीट कुलदीप सिंह सेंगर के रेप मामले में जेल जाने के कारण बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी थी। जिसमे हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार ने कांग्रेस प्रत्याशी आरती बाजपेयी को 31408 वोटों के भारी अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी को 71381 वोट तथा दूसरे स्थान पर रहीं कांग्रेस प्रत्याशी आरती बाजपेयी को 39983 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ने मतगणना में अनियमितता का आरोप लगाया है। सपा प्रत्याशी सुरेश पाल तीसरे और बसपा प्रत्याशी महेश पाल चौथे स्थान पर रहे। नवनिर्वाचित विधायक श्रीकांत कटियार ने जीत का श्रेय केंद्र और राज्य नेतृत्व को दिया।

मंगलवार को दही चौकी स्थित एफसीआई को गोदाम में मतगणना स्थल बनाया गया था। सुबह करीब सवा आठ बजे से पोस्टल मतों के साथ ईवीएम मशीन से मतों की गणना शुरू हुई। पहले चरण का रुझान आया तो भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार ने 1036 वोटों से बढ़त ले ली। 11वें राउंड तक भाजपा ने सपा से 10391 वोटों की बढ़त ले ली थी। 12वें राउंड से भाजपा और कांग्रेस का मुकाबला होने लगा और सपा तीसरे स्थान पर खिसक गई। 20वें राउंड तक भाजपा ने कांग्रेस से 13315 मतों की बढ़त ले ली थी। 30वें राउंड तक भाजपा को 25618 मतों की निर्णायक बढ़त मिल चुकी थी। इसके बाद विरोधी दलों के हौसले पस्त हो गए। उनके तमाम समर्थक मतगणना स्थल के बाहर से खिसकने लगे। भाजपा समर्थकों की भीड़ जुटने लगी।

भाजपा का वोट हर राउंड में बढ़ रहा था। कांग्रेस और सपा दूसरे और तीसरे स्थान के लिए संघर्ष कर रही थी। बसपा का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा। 16वें राउंड की मतगणना पूरी हुई तो कांग्रेस प्रत्याशी आरती बाजपेयी बाहर आ गईं। उन्होंने प्रेक्षक के पास जाकर मतगणना में धांधली का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि 5 फीसदी वीवीपैट का मिलान नहीं किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम रवींद्र कुमार ने कहा कि मतगणना कार्य पूरी पारदर्शिता से कराया गया है।

भाजपा की जीत के संकेत शुरुआती दौर से आने लगे तो सोशल मीडिया से लेकर भाजपा कार्यालय तक खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
उधर, सपा और बसपा के प्रत्याशी बीच में ही मतगणना छोड़कर वहां से चले गए। मतगणना केंद्र के अंदर सिर्फ कुछ एजेंट ही बचे थे। डीएम ने नवनिर्वाचित विधायक श्रीकांत कटियार को जीत का प्रमाणपत्र दे दिया है।

Don`t copy text!