किसान की मौत का जिम्मेदार कौन? क्या इसी तरह किसानों को प्रताड़ित किया जाता रहेगा।

अब्दुल मुईद सिटी रिपोर्टर-एमएम न्यूज 24 टाइम्स

बाराबंकी, 16 नंवबर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी में खेत में पराली जलाने पर लेखपाल ने किसान को कार्रवाई की धमकी दी। उसके बाद किसान की मौत हो गई। किसान की मौत के बाद क्षेत्र के अन्य किसानों में काफी दहशत व्याप्त हो गई है। इस तरह की अमानवीय धमकी से अंग्रेजी शासन काल की यादें ताजा कर दी गई। कई संगठनों ने इस घटना की घोर निंदा भी की है। किसान की मौत के बाद क्षेत्र में उठने लगे हैं कई सवाल। जांच के नाम पर कार्यवाही ठण्डे बस्ते में रहेगी या दोषियों को सजा मिलेगी?

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबेहा थाना क्षेत्र के गांव बली गेरावा निवासी किसान प्रदीप सिंह ने गुरुवार को अपने खेत की पराली जला दी थी। तब लेखपाल राजेंद्र प्रसाद ने खेत में जल रही पराली की फोटो खींची और वीडियो बना लिया और किसान प्रदीप सिंह को जानकारी देते हुए कार्रवाई की बात कही। प्रदीप सिंह प्रधान सरजू के साथ शुक्रवार को लेखपाल से मिलने तहसील गया था। परिजनों के अनुसार लेखपाल ने प्रदीप सिंह को बताया कि वह कार्रवाई से बचने के लिए खेत की जुताई करा दे। पराली जलाए जाने की जानकारी उप जिलाधिकारी को है। इससे किसान प्रदीप सिंह सहम गया। कार्रवाई के नाम से सहमा प्रदीप घर लौट आया। परिजनों के मुताबिक घर आते ही कुछ समय बाद उसके सीने में दर्द होने लगा। परिजन आनन-फानन प्रदीप को स्थानीय चिकित्सालय ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सवाल यह है कि एक किसान की असमय मौत से उसके परिवार की देखभाल कौन करेगा, क्या प्रशासन से आर्थिक सहायता मिलेगी या इस तरह की घटनाओं की पुनर्रावृत्ति होती रहेगा और प्रशासन कोई ठोस कदम उठायेगा।

इस सम्बंध में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के प्रदेश प्रभारी आशू चैधरी ने बताया कि हमारी शासन प्रशासन से मांग है कि उक्त मामले की निष्पक्ष जांच हो और मृतक परिवार के सदस्य को सरकारी तथा पचास लाख रूपये जिला प्रशासन तत्काल प्रदान करें अन्यथा हमारा संगठन धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रशासन द्वारा जांच के नाम पर कुछ दिनों के बाद क्या दोषियों को क्लीनचिट दे दी जायेगी। या मृतक किसान को न्याय मिलेगा यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।

अब्दुल मुईद
सिटी रिपोर्टर-एमएम न्यूज 24 टाइम्स

Don`t copy text!