पुलिसकर्मियों ने झण्डा को दी सलामी

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। सोमवार को थाना मसौली में उल्लास पूर्वक पुलिस झंडा दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस कर्मियों ने झंडे को सलामी देते हुए वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह ने अपने थाने के सभी पुलिसकर्मियों एव गणमान्य लोगो को पुलिस झंडा दिवस का प्रतीक चिन्ह लगाकर कर झंडे का महत्व बताया। थाना मसौली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह ने झंडा दिवस पर झंडा फहराया तो मौजूद पुलिस कर्मियों ने झंडे को सलामी दी। श्री सिंह ने बताया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ने वर्ष 1952 में 23 नवंबर के दिन उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान किया था। ये दिन हमारे लिए ऐतिहासिक है, जो हमें देशसेवा एवं लोक सेवा के क्षेत्र में अपने कौशल, शौर्य और कर्तव्य पराणयता के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में क्षेत्र से आये गणमान्य एव सिटीजन वर्ग के लोगो के झन्डा प्रतीक चिन्ह लगाकर सम्मानित किया तथा सूक्ष्म जलपान कराया। इस मौके पर उपनिरीक्षक धनीराम वर्मा, महेश सिंह, राजेश पटेल, हेड कॉन्स्टेबल अफजाल सिद्दीकी, राम नरायन सिंह, फतेहबहादुर वर्मा, दिनेशचन्द्र मिश्रा, गौरव कुमार, गर्जन सिंह, रंजना सिंह, मीरा यादव, सीमा पाल सहित समस्त स्टाफकर्मियो ने सलामी दी।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

 

Don`t copy text!