बिना मास्क के घूम रहे 52 लोंगो का हुआ चालान

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर(अयोध्या)बिना मास्क के फर्राटा भर रहे  वाहन चालको के खिलाफ मवई थाना क्षेत्र अंतर्गत मवई चौराहा पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर चलाए गए सघन चेकिंग अभियान मे बिना माक्स के वाहन चला रहे 52 लोगो का चालान किया गया और 5200 रुपए समन शुल्क भी वसूला गया।वंही 11 बाइको का एम बी एक्ट मे चालान भी किया गया।
मवई थाना के एसएसआई आर सी यादव ने बताया कि बिना मास्क के घूम रहे 52 लोगों का चालान काटा गया है और 5200 रुपए समन शुल्क भी वसूला गया है।11 बाइको का एमवी एक्ट मे चालान भी किया गया।उन्होंने बताया कि यदि कोई भी वाहन चालक बिना मास्क वाहन चलाते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही कि जायेगी।

Don`t copy text!