यमन की राष्ट्रीय एकता सरकार ने किया राज-क्षमा का एलान, सऊदी-यूएई साज़िश का पर्दाफ़ाश होने पर पछताए फ़ौजी, लौटे यमनी राष्ट्र की शरण में

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

यमन की राष्ट्रीय एकता सरकार ने राज-क्षमा का एलान किया है।

यमन के सशस्त्र बल के प्रवक्ता ने कहा है कि देश की राष्ट्रीय एकता सरकार उन लोगों को राज-क्षमा देगी जो सऊदी गठबंधन के मोर्चे को छोड़ना चाहते हैं।ब्रिगेडियर यहया सरी ने एक बयान में कहा कि जो लोग पिछले बरसों में सऊदी गठबंधन के मोर्चे में थे और यमनी राष्ट्र के ख़िलाफ़ लड़ते रहे, वह यमनी राष्ट्र की ओर लौट सकते हैं, उन्हें राज-क्षमा दी जाएगी।उन्होंने कहा कि देश के उच्च अधिकारियों ने यमनियों का नरसंहार रोकने के लिए उन लोगों के लिए राज-क्षमा का आदेश दिया है जो सही रास्ते की ओर लौटना चाहते हैं।

यहया सरी ने सशस्त्र बल की ट्रेनिंग के समारोह में कहा बताया कि हमलावर सऊदी फ़ोर्सेज़, हालिया हार के नतीजे में अपने विघटन के क़रीब पहुंच गयी है।यमनी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि हमलावर और किराए के टट्टू जितना ख़ून बहाएं, उनका अंजाम पतन व विघटन के सिवा कुछ नहीं है।ग़ौरतलब है कि यमन की राष्ट्रीय एकता की सेना को मिल रही सफलता और यूएई तथा सऊदी अरब की यमन को बांटने की साज़िश का पर्दाफ़ाश होने के बाद, बड़ी तादाद में क़बीले और फ़ौजी, राष्ट्रीय एकता सरकार के दामन में लौट आए हैं।

Don`t copy text!