बुंदेलखंड में क्षेत्र की खुशहाली की कामना के लिए राजनगर विधानसभा के ग्राम कुरेला में रोहित शर्मा (आशु पचौरी) की अनुकरणीय पहल:श्री बागेश्वर धाम सरकार पं.धीरेंद्र कृष्ण महाराज द्वारा किया श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन.!!

पंकज पाराशर छतरपुर

बागेश्वर धाम बालाजी सरकार का चमत्कारी दरबार, जनता ने लिया पुण्य लाभ सात दिवस तक चले धार्मिक आयोजन

वीर भूमि बुंदेलखंड में जनता जनार्दन की उन्नति, खुशहाली एवं विकास के लिए छतरपुर जिले में राजनगर विधानसभा क्षेत्र के कुरेला में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन श्री बालेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण महाराज द्वारा किया गया l राजनगर विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज समाजसेवी रोहित शर्मा (आशु पचौरी) ने अपनी जन्मभूमि ग्राम कुरेला में श्री बागेश्वर धाम बालाजी सरकार का चमत्कारी दरबार और धार्मिक आयोजन कर के साथ ईश्वर आराधना की गई l उन्होंने अपने दादा स्वर्गीय पं. रामलाल पचौरी की पुण्य स्मृति में धार्मिक आयोजन किया l क्षेत्र की हजारों जनता और जनप्रतिनिधियों में पहुंचकर ग्राम कुरेला में श्री बागेश्वर धाम पं. धीरेंद्र कृष्ण महाराज के आशीष वचनों का पुण्य लाभ लिया l राजनगर विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज समाजसेवी रोहित शर्मा (आशु पचौरी) ने बताया कि बुंदेलखंड में प्राकृतिक आपदाओं और जनता के कष्टों का निदान करने के लिए ग्राम कुरेला में बागेश्वर धाम बालाजी सरकार का चमत्कारी दरबार एवं जनता ने सात दिवसीय चले धार्मिक आयोजन का पुण्य लाभ लिया l

Don`t copy text!