मांग आधारित पैसेंजर ट्रेन चलाने की योजना बना रहा रेलवे
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स
नई दिल्ली । भारतीय रेलवे मांग आधारित पैसेंजर ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है। इसके तहत 2024 तक वेटिंग लिस्ट के प्रावधान को खत्म करने का प्लान है। साथ ही रेलवे फ्रेट मूवमेंट में अपनी हिस्सेदारी मौजूदा 27 फीसदी से बढ़ाकर 2030 तक 45 फीसदी पहुंचाने की योजना है। यह सब नैशनल रेल प्लान का हिस्सा है। रेलवे ने साथ ही विजन 2024 के तहत 2024 तक फ्रेट मूवमेंट 2024 मिलियन टन पहुंचाने का लक्ष्य रखा है, जो 2019 में 1210 मिलियन टन था। पिछले साल टोटल नैशनल फ्रेट 4700 मिलियन टन था जिसमें रेलवे का हिस्सा 27 फीसदी था। इंडियन रेलवे ने 2026 तक टोटल नैशनल फ्रेट मूवमेंट के 6400 मिलियन टन पहुंचने का अनुमान लगाया है।
Related Posts

