हरी मिर्च भोजन के साथ खाने वाले लोगों में होता है फायदा
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स
हम आपके सेहत से जुड़े बहुत सुंदर और फायदेमंद आर्टिकल ले के आये हैं. जैसा की अगर खाने में नमक कम पड़ जाए तो किसी को भी वह पसंद नही आएगा वैसे ही मिर्ची की बात आये तो ये हर किसी के लिए अलग होता है. मिर्ची खाने में किसी-किसी को तीखा पसंद है तो किसी को पतला, मिर्ची ज्यादा लेने से एसिडिटी और जलन की संभावनाएं तो होती है. आज हम आपको हरी मिर्च अचूक फायदे बताने जा रहे है.
भोजन के साथ हरी मिर्च खाने के फायदे त्वचा में निखार बढ़ता है
भोजन में अगर हरी मिर्ची का सेवन किया जाए तो फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें पोषक तत्व भरपुर मात्रा में होता है, जो दाग धब्बों और पिम्पल में आराम दायक है और त्वचा में निखार भी आता हैं.
प्राकृतिक पेन किलर
हरी मिर्च एक नेचुरल पेन किलर की तरह काम करता है. अगर हम इसका नियमित रूप से भोजन के साथ सेवन करें तो शरीर की किसी हिस्से में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलती है.
साइनस में लाभकारी
हरी मिर्च के सेवन से सर्दी और साइनस की समस्या से आपको राहत मिल सकती है क्योंकि हरी मिर्च में कैप्सिन मौजूद होता है जो नाक के रक्त प्रवाह को सुलभ बनाता है.
कब्ज में
पाचन तंत्र और कब्ज में सुधार के लिए खाने में हरी मिर्च का सेवन किया जा सकता है. हरी मिर्च में मिलने वाला फाइबर इन सभी के लिए उपयोगी है.
खून की कमी में लाभदायक
हरी मिर्च के सेवन से शरीर मे आयरन की मात्रा बढ़ती है इसलिए भोजन के समय इसका उपयोग किया जा सकता है. खून बनाने की प्रक्रिया को हरी मिर्च तेज कर देती है

