मास्क को कपड़ों की तरह जरूरी और मोबाइल की तरह आदत बनाने से होगा कोरोना से बचाव
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330
नई दिल्ली। कोरोनाकाल में मास्क लगाना, सुरक्षित शारीरिक दूरी रखना, नियमित अंतराल पर हाथ धोना और इम्यूनिटी बढ़ाना हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। हम जब भी घर से बाहर निकलते हैं तो खुद को सामाजिक परिस्थितियों के हिसाब से तैयार करते हैं। यानी बेहतर कपड़े और जूते-चप्पल पहनते हैं। इसी तरह अब मास्क लगाने को भी अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बना लिया जाना चाहिए।
यदि आप मास्क लगाए बगैर बाहर निकलते हैं, तो आपको लगना चाहिए कि आपने कपड़े नहीं पहने हैं। मास्क को कपड़ों की तरह जरूरी और मोबाइल फोन की तरह आदत बना लेना चाहिए। कोरोना टीका लगने के बाद भी तीन साल तक मास्क लगाना अनिवार्य होना चाहिए। यदि यह एहतियात हमारी जिंदगी का हिस्सा भी बन जाए तो इसमें कोई बुराई भी नहीं है।
Related Posts

