भाजपा भारत के संविधान को नष्ट करना चाहती है: मोहसिन बिल की प्रतियां फूकने के दौरान बोले कांग्रेस जिलाध्यक्ष

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। नागरिकता संशोधन बिल भारत के संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ है। भारत का संविधान कहता है सबको बराबरी से देखो भाजपा का कैब कहता है नागरिको को बराबरी से नही बांट कर देखो बाटना देश के संविधान में नही आरएसएस की शाखाओ में सिखाया जाता है। भाजपा हमारी आजादी की लडाई की बुनियादी नींव को मिटाना चाहती है देश की आत्मा को छलनी करना चाहती है, भारत के संविधान को नष्ट करना चाहती है। उक्त उद््गार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. मोहसिन ने बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर नागरिकता संशोधन बिल पर आपातकालीन बैठक में बिल की प्रतियां फूकने के पूर्व व्यक्त किये। जिला आध्यक्ष मो. मोहसिन ने कहा कि भाजपा सरकार की कुनीतियो के चलते देश की आर्थिक अर्थव्यवस्था ठप है, व्यापार नष्ट है, बेरोजगारी चरम पर है। न्यू इण्डिया का दंभ भरने वाली भाजपा महिलाओ को सुरक्षा नही दे पा रही है। कालेज काम पर जाते वक्त हमारी मां बहनो के दिल में डर बसा रहता है। भाजपा को मालूम हो गया है कि विशाल भारत देश को चलाना उनके बस की बात नही इसलिये वह अंग्रेजो के तर्ज पर बांटो और राज करो की नीति पर उतर आये है जिसका कांग्रेसजन प्रदेश ही नही देश की हर सडक, हर शहर, कस्बे, कचेहरी से लेकर संसद तक लडकर भारतीय संविधान की रक्षा करेगा। तदोपरान्त कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई में छाया चैराहे पर नागरिकता संशोधन बिल की प्रतियां जलाने वालो में मुख्यरूप से नगर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, सुरेश वर्मा, राजेन्द्र, जयंत गौतम, अब्दुल रहमान लल्लू, राजेन्द्र सोनी, मो. फैसल सभासद, प्रदीप मौर्या, अरविन्द वर्मा सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!