दो दर्जन लोगों को दिलायी सपा की सदस्यता

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट 9936821782

बाराबंकी। भाजपा झूठ बोलने और समाज में नफरत फैलाने वाली पार्टी है। भाजपा से किसान नौजवान सभी दुखी है भाजपा ने रंग बदलने और नाम बदलने के अलावा कोई काम नहीं किया। उक्त विचार आज जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत के आवास पर विधानसभा जैदपुर व हैदरगढ़ के दो दर्जन से अधिक बसपा व भाजपा व काग्रेंस के लोगों को सपा की सदस्यता दिलाने के बाद पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने व्यक्त किये। श्री वर्मा ने आगे कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश अपराध, भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिकता, बेरोजगारी, खराब शिक्षा, चैपट स्वास्थ्य आदि में नम्बर एक पर है भाजपा प्रदेश को जाने किस दिशा में ले जा रही है भाजपा किसान विरोधी तीनों बिल वापस ले ले और किसानों की माॅँगे मान ले। समाजवादी कार्यकर्ताओं के पास खेती है, सब किसान आन्दोलन के साथ है सपा हमेशा से ही किसानों की लड़ाई लड़ती रही है और सपा सरकार में किसान हित में अनेको कार्य किए गए है। जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत ने कहाॅ कि युवा वर्ग बहुत तेजी के साथ सपा से जुड रहा है आने वाले 2022 के चुनाव में युवा वर्ग उत्तर प्रदेश मे ंविराजमान भाजपा की जुल्मी सरकार को जड से उखाड फेकने का काम करेगें और अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी की सरकार बनायेगें। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से इकबाल मेहन्दी फैजी, बृजेश वर्मा, विनोद रावत, मनोज वर्मा हर्षित पटेल, सुशील पटेल, आशीष कुमार, राम धीरज, सत्य नारायन, विजय सिंह वर्मा, कुलदीप वर्मा, धनजंय, अरविन्द, संजय, देश राज वर्मा समेत आदि लोग उपस्थित थे।

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट 9936821782

 

Don`t copy text!