जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के उत्तर प्रदेश के 75 जिलो में जनपद बदायूँ ने पुलिस विभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया

https://www.smnews24.com/?p=2279&preview=true

मा 0 मुख्यमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भो के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण किये जाने हेतु माह नवम्बर 2019 का मूल्यांकन उ 0 प्र 0 शासन द्वारा किया गया। जिसमें जनपद बदायूँ के पुलिस विभाग द्वारा माह नवम्बर में जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भो के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण में निम्नवत अंक प्राप्त किये गये जिसका विवरण इस प्रकार हैं माह नवम्बर 2019 में शासन स्तर से कुल 132 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसके निस्तारण हेतु अधिकतम 10 अंक में से 10 अंक प्राप्त हुये, तथा डिफाल्टर सन्दर्भो में मुख्यमंत्री सन्दर्भ में पूरे उत्तर प्रदेश के डिफाल्टरो का औसत 7 रहा जबकि जनपद बदायूँ का शून्य, इसी प्रकार ऑनलाइन डिफाल्टर सन्दर्भो का औसत 96 रहा जबकि जनपद बदायूँ का शून्य, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक डिफाल्टर सन्दर्भो का औसत 151 रहा जबकि जनपद बदायूँ का शून्य, जनसेवा केन्द्र / लोकवाणी, पी 0 जी 0 पोर्टल डिफाल्टर सन्दर्भो का औसत 9 रहा जबकि जनपद बदायूँ का शून्य, सम्पूर्ण समाधान दिवस डिफाल्टरो का औसत 17 रहा जबकि जनपद बदायूँ का शून्य रहा। चूँकि जनपद बदायूँ को माह नवम्बर में जो भी डिफाल्टर सन्दर्भ प्राप्त हुये उनका त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। जिससे जनपद बदायूँ को डिफाल्टर सन्दर्भो में 50 अंक में से 50 अंक प्राप्त हुये। सी श्रेणी सन्दर्भ में पूरे प्रदेश में कुल सी श्रेणीकृत सन्दर्भो के सापेक्ष कुल सी श्रेणी सन्दर्भो का औसत 78.78 तथा कुल श्रेणीकृत सन्दर्भ 124 रहा तथा जनपद बदायूँ को जो भी सी श्रेणी शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये उसका गुणवत्तापूर्ण / समयबद्ध निस्तारण किया गया। जिसमें अधिकतम 15 अंक में से 15 अंक प्राप्त हुये, श्रेणीकरण मासिक लक्ष्य 40 का था जिसके परिपेक्ष्य में 133 सन्दर्भ को श्रेणीकरण किया गया जिसमे अधिकतम 05 अक में से 05 अंक प्राप्त हुये। एसएसपी कार्यालय (जनता दर्शन) फीडिग मानक 224 नियत किया गया जिसके परिपेक्ष्य में 573 सन्दर्भो को फीड किये गये जिससे अधिकतम अंक 10 प्राप्त हुये .आवेदक द्वारा दिये गये असन्तुष्ट फीडवैक के अनुपालन में पुनः सन्दर्भ जीवित कर गहनता से जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया गया जिसके परिपेक्ष में अधिकतम 05 अंक में से जनपद बदायूं को 05 अंक प्राप्त हुये। इस प्रकार जनपद बदायूँ ने अधिकतम 95 अंक में से 95 अंक प्राप्त कर उत्तर प्रदेश के 75 जिलो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। माह नवम्बर 2019 में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने के परिपेक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी जनपद बदायूँ द्वारा नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी उझानी व प्रभारी आईजीआरएस की प्रशंसा की गयी,

Don`t copy text!