डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया में अनबन, तलाक की अटकलें तेज!
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया में अनबन की खबरें तैर रही है। दोनों वाइट हाउस छोड़कर फ्लोरिडा जा चुके हैं। इस बीच वाइट हाउस से दोनों के बीच रिश्तों को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। एक अमेरिकी टीवी चैनल के मुताबिक ट्रंप और मेलानिया दोनों ही 4 साल के कार्यकाल के दौरान ज्यादातर अलग-अलग बेडरूम में सोते थे। यह ताजा जानकारी ऐसे समय आई है जब दोनों के बीच तलाक लेने की अटकलें तेज हो गई हैं।
डोनाल्ड ट्रंप वर्ष 1869 से पहले ऐसे राष्ट्रपति रहे हैं जो अपने उत्तराधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं गए। सूत्रों ने यह भी बताया कि वाइट हाउस से जाते समय मेलानिया ट्रंप को वहां से जाने का कोई ‘दुख’ नहीं था। मेलानिया ने वाइट हाउस छोड़ने के कुछ दिन पहले ही अपना सारा सामान निकाल लिया था। सूत्रों ने दावा किया कि वाइट हाउस में रहने के दौरान ‘ज्यादातर’ समय मेलानिया और डोनाल्ड ट्रंप अलग-अलग बेडरूम में सोए।
Related Posts

