युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। पश्चिम बंगाल मे शहीद भाजपा कार्यकर्ता के लिये जनपद मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर रक्तदान कार्यक्रम किया गया है। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या जी व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सुभाष यदुवंश के निर्देशानुसार रक्तदान सत्याग्रह के तहत युवा मोर्चा के दर्जनों युवाओं ने रक्तदान किया। ये कार्यक्रम पार्टी के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह नेतृत्व में हुआ। धर्मा हजरा जी की स्मृति में जिला अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान किया। इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एस के शुक्ला,शिवम सिंह राठौर,सूरज भान सिंह, आदित्य सिंह, सत्या पंडित,मुकेश वर्मा,हरिकेश पंडित,विवेकानंद गिरी,महेश यादव,सोनू वर्मा,मोहन सिंह,प्रेम प्रजापति सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!