जैदपुर बाराबंकी। गणतंत्र दिवस के मौके पर थाना परिसर नगर पंचायत, मदरसे स्कूलों सहित बैंक डाक घर पावर हाउस आदि जगहों पर झन्डा रोहण कर देश के लिये शहीद हुये लोगों को याद किया गया। स्थानीय कस्बा जैदपुर में गणतंत्र दिवस के मौके पर नगर पंचायत जैदपुर में अधीशाषी अधिकारी योगेश मिश्रा व चेयरमैन प्रतिनिधि रियाज अहमद की मौजूदगी में चेयरमैन चाँद बीबी झन्डा रोहण किया। वहीं मदरसा दारूल उलूम आरफिया मे प्रबन्धक रियाज अहमद ने झन्डा रोहण कर देश के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान शख्सियत को याद किया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि रियाज अहमद ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान बना है। इस लिये हम इसे गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते चले आ रहे है। देश को आजाद कराने वाले हमारे बुजुर्ग सदा अमर रहेगे।हमे उनकी के बताये रास्ते पर चलना है। दे सलामी इस तिरंगे को इसमे तेरी शान है।फहराना हमेशा ऊंचा इस को जबतक तुझमे जान है। अरमान सिददीकी द्वारा कलाम पेश कर देश के लिये कुरबान होने वाली हस्तियों की याद को ताजा किया गया। वहीं सनराईज जीजी आई सी सहित तमाम मदरसों व सकूलो बैंक व डाक घर पावर हाउस थाना परीसर अमर उजाला आफिस मोटर साइकिल एजेन्सियों मे भी हर वर्ष की भांति इस बार भी झंडा फहराया गया। वहीं ग्राम पंचायतों मे भी प्रधान व सम्मानित लोगों द्वारा झन्डा रोहण कर देश मे आमन व एकता की कामना की गयी। जबकि स्कूलों में छुट्टी के कारण भीड़ व अन्य कार्यक्रम नही हो सके। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि रियाज अहमद अधीशाषी अधिकारी युगेश मिश्रा हाजी मास्टर इसराईल कुरैशी प्रदीप बाबू, राशिद कमाल हसैन अली, मिसबाउररमान,जावेद, राम सिंह बनवारी लाल लोधी डा जेपी वर्मा शाहे आलम सभासद सलाहुददीन, शफीक, अबसार, खुरशीद आलम, दिनेश, मास्टर हसीब, मौलाना असलम, ताज मो,वसीम सभासद, मदनी,इनदरपाल, सरवजीत, शफीक खान, शहाबुद्दीन सिददीकी, अजमी रिजवी, इसलामुददीन, थाना प्रभारी संदीप राय कस्बा इन चार्ज हरि शंकर साहू ने झन्डा रोहण के दौरान सलामी पेश कर शहीद वीर जवानों को याद किया।
मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 9984798279

