कृषि कानून के खिलाफ राकेश व गौरव ने निकली तिरंगा यात्रा, पुलिस ने रोका

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। किसान हित को देखते हुए केन्द्र सरकार को तीनो कृषी कानून वापस ले लेना चाहिए। किसान हमारा अन्नदाता है और उसका पूरा मान-सम्मान रखना चाहिए। समाजवादी पार्टी पूरी तरह से किसान के साथ है। उक्त विचार राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आश्वासन पर किसानो के समर्थन में टैक्ट्रर तिरंगा यात्रा में ग्राम दादरा चैराहे पर पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा ने व्यक्त किये। राकेश वर्मा ने आगे कहां कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने हमेशा से किसान के लिए बहुत से कार्य किए है। जब-जब सपा की सरकार रही है किसानों के लिए बहुत से काम किए गए है। भाजपा ने तो किसानों की कमर तोड़ दी है। विधायक गौरव कुमार रावत ने अपने सम्बोधन में कहां कि किसान को परेशान करके भाजपा सुख से नहीं बैठ पाएगी। हमारा किसान बहुत भोला-भाला है और वह अपनी बात मतदान के समय करता है तो 2022 के चुनाव में किसान भाजपा को पूरी तरह से साफ करने का काम मतदान के जरिये करेगें। उक्त रैली मे ग्राम कटरा, रजईपुर व करमुल्लापुर होते हुए दादरा चैराहे पर समाप्त हुई। इस मौके पर जगरूप वर्मा, अवधराम वर्मा, बसन्त गौतम, इकबाल मेहदी फैजी, मोबिन दादरा, रिजवान अंसारी, इमरान अंसारी, राहुल कश्यप, निजामुद्दीन अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा समेत आदि लोग उपस्थित रहें।

 

 

Don`t copy text!