तहसीलदार के कृतित्व की हो रही सराहना

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

रामनगर बाराबंकी। प्रधानमंत्री के स्वछ अभियान को सफल बनाने के लिये तहसील के अधिकारी द्वारा स्वछता अभियान को लेकर लोगो को जागरूक करने में लगे हुवे है। बताते चले की रामनगर तहसीलदार रामदेव निषाद अपने कर्मचारी विमलेश उपाध्याय पंकज पार्थ के साथ मिलकर स्वछता व साफ सफाई कार्य मे तहसीलदार के रुचि की सराहना हो रही है। वे अपने स्टाफ के साथ तहसील परिसर की सफाई अभियान का हिस्सा बने अक्सर नजर आते हैं। तहसीलदार रामनगर रामदेव निषाद स्वछता के प्रति जंहा स्वयं जागरूक हैं वंही लोगों को भी खूब जागरूक कर रहे हैं। वे स्वंय तो श्रम दान करते ही हैं कर्मचारियों को भी साथ रखकर साफ सफाई के लिए प्रेरित करते रहते हैं। तहसील परिसर  में कभी कूड़ा उठाकर ठेलिया में भरते तो कभी झाड़ू लगाते की तस्वीरें जब वायरल होतीं हैं तो लोग तारीफ किए बिना नही रह पाते। तहसील में अक्सर वे दिन में परिसर का भृमण करते हैं और जंहा कंही साफ सफाई की जरूरत होती है उसे दिमाग मे रखकर वँहा सफाई करवाते हैं। पूरे परिसर को उन्होंने कई बार साफ करवाया और खुद कर्मचारियों को लेकर जुटे भी। वकीलों के सामने का रास्ता हो या तहसील के मुख्य गेट का परिसर कंही ऐसी जगह नही छोड़ी जंहा सफाई अभियान न चलाया हो। तहसील में उनका यह चैथा कार्यकाल है। जब पहली बार आए तो तहसील में कई जगह नगर पंचायत से लाकर डस्टविन रखवाया। साफ सफाई के प्रति उनका यह लगाव लोगो को भा रहा है। कुछ महीनों पहले भगहर झील की सफाई अभियान में भी उन्होंने खूब सफाई की थी। उनका कहना है कि व्यक्ति जंहा भी जब तक रहे अपने आसपास का माहौल स्वछ रखे ताकि उसका मन स्थिर रहे और स्वंय निरोगी भी बने। साफ सुथरे माहौल में कार्य ठीक होता है। श्रम दान से सफाई के साथ साथ शरीर की कसरत भी हो जाती है। योगा भी समय  पाकर कर्मचारियों के साथ करते हैं। वे सभी से अपील करते हैं कि अपने गांव में भी साप्ताहिक श्रम दान कर स्वछता के कार्य करें ताकि स्वस्थ्य समाज बना रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!