लूटकाण्ड का खुलासा करने पर व्यापारियों ने किया एसपी का सम्मान

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। बीते दिनों टिकैतनगर के एक व्यापारी से हुई लाखों की लूट का कम समय में खुलासा करने पर व्यापारियों ने एसपी यमुना प्रसाद का सम्मान किया। शुक्रवार की सुबह जन व्यापारी उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री रोहिताश्व दीक्षित के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद से मुलाकात कर टिकैतनगर में व्यापारी के साथ हुई लूट का कम समय में अनावरण करने पर एसपी का सम्मान किया। इस मौके पर रोहिताश्व दीक्षित ने कहा कि व्यापारी के साथ हुई लूट की इस घटना से व्यापारी काफी दुखी थे। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए काफी कम समय में उसका अनावरण कर व्यापारियों का दिल जीत लिया है। एसपी यमुना प्रसाद ने कहा कि सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान के सामने अतिक्रमण न करने दें। इसके साथ ही व्यापारी अपने प्रतिष्ठान व उसके सामने सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाए। पुलिस बिना थके लोगों की सुरक्षा के लिए हमेशा समर्पित रहती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारी समाज निडर होकर अपना व्यापार संचालित करें। इस मौके पर अंकुर जैन, मो. अकील मलिक, धर्मेंद्र पटेल, सरदार सतपाल सिंह, संजय वर्मा, हसन अब्बास, मनीष गुप्ता, संतोष गुप्ता, शशीकांत गुप्ता, संतोष गुप्ता राजाराम, नितिश जैन, राजनाथ वर्मा मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!