नॉर्थ कोरिया के तानाशाह पर दुनिया की नजरें? परमाणु हथियारों को और आधुनिक बना रहे किम जोंग उन
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
प्योंगयाग। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह शासक की सनक को लेकर पूरी दुनिया चिंतित रहती है और किम जोंग उन पर सबकी निगाहे हमेशा लगी रहती हैं, ताकि वह कुछ ऐसी हरकत न कर दे, जिसका असर पूरे विश्व पर पड़े। उसके तानाशाही रवैये की ही वजह से नॉर्थ कोरिया पर विभिन्न तरीके के प्रतिबंध भी लगाए जा चुके हैं, लेकिन किम जोंग उन सुधरने का नाम ही नहीं ले रहा है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने कहा है कि नॉर्थ कोरिया बैन को दरकिनार कर अपने परमाणु हथियारों और बैलिस्टिक मिसाइलों को आधुनिक बनाने में लगा हुआ है। इसके साथ ही, वह दूसरे देशों से इन कार्यक्रमों में इस्तेमाल होने वाली तकनीक को ले रहा है। नॉर्थ कोरिया पर लगाए गए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर निगरानी रखने वाले विशेषज्ञों के एक दल ने सोमवार को सिक्योरिटी काउंसिल में भेजी गई एक रिपोर्ट में बताया है कि किम जोंग उन की सरकार ने ऐसी सामग्री का निर्माण भी कर लिया है जिससे परमाणु हथियार बनाया जा सकता है।
Related Posts

