बाराबंकी। भारतीय किसान मजदूर यूनियन सक्षम गुट के जिला अध्यक्ष की अगुवाई में चल रहे हैं सदस्यता अभियान में सैकड़ों सदस्यों को भारतीय किसान मजदूर यूनियन का सदस्य बनाया गया तथा किसानों की समस्याएं देखते हुए चर्चा की गई। भारतीय किसान मजदूर यूनियन सक्षम गुटके जिला अध्यक्ष प्रवीण वाजपेई द्वारा चलाए जा रहे हैं सदस्यता अभियान में जिले भर के कई गांव में रात में दिन में सदस्यता अभियान लगाकर लोगों को इसकी सदस्यता दिलाई गई बाजपेई ने बताया कि त्रिवेदीगंज ब्लॉक के तेजवापुर, रामसनेहीघाट, के पूरेपठकन, रामसनेहीघाट, देवीगंज, बनी कोडर, सहित गांव कई गांव में रात्रि व दिन में मीटिंग लगाकर लोगों की समस्याएं सुनकर उनको सदस्यता प्रदान की गई तथा समस्याओं को लेकर गंभीर रूप से चर्चा की गई जिला संयुक्त मंत्री अभिषेक बजाज, तहसील अध्यक्ष रामसनेहीघाट पुष्पेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष नीलम, कोषाध्यक्ष मोहम्मद मुकीम, ब्लॉक उपाध्यक्ष धनीराम यादव, तहसील संगठन मंत्री वेद प्रकाश शुक्ला, जितेंद्र कुमार दुबे, सहित करीब सैकड़ों की संख्या में किसानों को सदस्यता दिलाई गई और किसानों की समस्याएं सुनकर विचार विमर्श किया गया इस मौके पर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष नीरज द्विवेदी, महामंत्री संदीप तिवारी , ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह, डॉ रामप्रकाश, रामू, श्याम मोहन, उत्तम शुक्ला,सहित करीब सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
सुधीर कुमार रावत क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी
Related Posts