दामाद ने किया सास का रेप, केस दर्ज –

हैदराबाद में दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में उसके दामाद के ही खिलाफ केस दर्ज किया है। दुष्कर्म का यह मामला हैदराबाद के पंजागुट्टा थाना क्षेत्र का है। 48 साल की महिला ने बताया कि उसका दामाद शराब पीकर आया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

Don`t copy text!