सुरसा/हरदोई।थाना क्षेत्र के ढोलिया तिराहे पर सहिमापुर निवासी युवक विमलेश ने दुकानदार पर समौसा लेने के दौरान ,उधारी को लेकर दुकानदार द्धारा उसके उपर कढ़ाई का खौतला तेल फेंकने का आरोप लगाया है,गंभीर रूप से झुलसे युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
थाना क्षेत्र के संहिमापुर निवासी युवक विमलेश रविवार को थाना क्षेत्र के ही ढोलिया तिराहे की दुकान पर समौसा लेने गया था,दुकानदार ने पुरानी उधारी को लेकर विमलेश को समौसा देने से मना कर दिया ,जिसको लेकर दुकानदार और युवक में कहा सुनी हो गई।,जैसा की युवक का आरोप है की दुकानदार ने दंबगई दिखाते हुए उस पर खौलता हुआ कढ़ाई का तेल फेंक दिया।जिसमें युवक गंभीर रूप से झुलस गया ,झुलसे युवक को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है।थानाध्यक्ष सुरसा वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया की बीते रोज ढोलिया तिराहे के पास एक बौद्ध सभा का कार्यक्रम हुआ था,वहीं पर समौसा आदि वितरण किया जाना था ,संहिमापुर निवासी युवक विमलेश नशे में धुत होकर दुकानदार से समोसे मांगने लगा,और शराब के नशे में ही युवक कढ़ाई के पास खुद ही गिर गया जिससे वह झुलस गया।। हालांकि पुलिस का कहना है तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा।

