कांशीराम की विचारधारा को दबाने की कोशिश की जा रही है: नरेश सिंह जिला बार एसोसिएशन में काशीराम की जयंती धूमधाम से मनायी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन द्वारा देश में सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम की आज जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह वर्मा की अध्यक्षता में मनाई गई। श्री वर्मा ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संवैधानिक अधिकारों को केंद्र व राज्य की सरकार है लागू करके सभी को समता स्वतंत्रता बंधुत्व के आधार पर हक अधिकार व न्याय मिले, सभी को उनकी जनसंख्या के अनुपात में भागीदारी हिस्सेदारी मिले, इस कारवां को लेकर पूरे देश में समतामूलक समाज स्थापना के लिए आंदोलन चलाया। आंदोलन के माध्यम से व्यक्तित्व व्यक्तित्व और विचारधारा को फैलाकर के गैर बराबरी की व्यवस्था को समाप्त करने के लिए बहुजन समाज को हुक्मरान बनाने के लिए एकजुट करने में अपनी जिंदगी समर्पित कर दिया। आंदोलन के दौरान मान्यवर साहब ने नारा दिया था कि वह हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा नहीं चलेगा, जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी मिले। देश का संविधान विश्व का सर्वोत्तम संविधान है उसे देश की सरकार में पूर्ण रुप से लागू करके सबको शिक्षा सुरक्षा सम्मान दिलाने के लिए अपना घर परिवार छोड़ कर के निकल पड़े थे । आज उनके बताए हुए रास्ते पर हमको आपको चलकर की एकजुट होकर केंद्र व प्रदेश में अपनी हिस्सेदारी व भागीदारी सुनिश्चित करना है। महामंत्री नरेश कुमार सिंह ने कहा कि आज देश में कांशी राम की विचारधारा को दबाने की कोशिश की जा रही है देश के संविधान पर कुठाराघात किया जा रहा है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत ही कष्ट दाई होगा। सबको सस्ता न्याय, सुलभ न्याय मिले ऐसी व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए। हम आप सबको एकजुट होकर मान्यवर साहब के सपनों का भारत बनाने के लिए आज उनके जयंती के अवसर पर संकल्प लेना है तभी हम आप मजबूत हो सकते हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से अमित मिश्रा, दिलीप कुमार मिश्रा, अंशुमान सिंह, नीरज वर्मा, हिसाल बारी किदवई, अजय प्रताप सिंह, दिनेश गौतम, सिद्धांत कपिल, महबूब मलिक आदि मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!