सीएमओ से सेवा समिति के पदाधिकारियों ने की भेंट

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स

बाराबंकी। श्री अमरनाथ यात्रा 2021 के लिए श्री बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति के प्रधान अध्यक्ष कैलाशनाथ शर्मा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीकेएस चैहान से भेट कर श्री अमरनाथ यात्रा मार्ग में लगने वाले बाराबंकी के भण्डारे के सेवादारों के स्वास्थ्य परिक्षण हेतु श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के पूर्व की भांति स्वास्थ्य परीक्षण पैनल गठित कर श्राइन बोर्ड को भेजने का अनुरोध, पत्र देकर किया व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीकेएस चैहान को समिति प्रधान अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा ने अंग वस्त्र भेट कर स्वागत किया। डा. वीकेएस चैहान ने डा. राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में पैनल गठन करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वी.के.एस. चैहान ने सीएमएस डा. एस.के. सिंह को निर्देशित किया। इस मौके पर समिति के भरतलाल ंिसंह, सुशील मिश्रा, सुनील राठौर, वेद प्रकाश मिश्रा, यत्येन्द्र सिंह, राजेश श्रीवास्तव, रवि सोनी, जितेन्द्र कुमार वर्मा आदि शिव भक्त उपस्थित हुये।

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स

 

 

 

Don`t copy text!