बर्दाश्त नही की जायेगी शिथिलता: डा. आदर्श सिंह आयी 107 शिकायतें आयी, तीन का मौके पर निस्तारण

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। जिलाधिकारी डाॅ. आदर्श सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील रामसनेहीघाट में किया गया। समाधान दिवस में राजस्व, विकास एवं पुलिस विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि जिन प्रकरणों में संयुक्त रूप से निराकरण की आवश्यकता हो, उसमें आपसी समन्वय रखते हुए उन मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराये। उन्होंने यह भी कहा कि प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्ता के साथ निस्तारण होना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 107 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से मौके पर 03 प्रकरण का निस्तारण किया गया। शेष अन्य प्रकरणों को सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से से निस्तारित करने के आदेश दिये गये। राजस्व विभाग से सम्बन्धित 27 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग से सम्बन्धित 22 प्रार्थना पत्र, विकास विभाग से सम्बन्धित 28 प्रार्थना पत्र, समाज कल्याण विभाग से सम्बन्धित 01 प्रार्थना पत्र, अन्य विभागों से सम्बन्धित 29 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, सीडीओ एकता सिंह, एसडीएम आरएसघाट दिव्यांशू पटेल, सीएमओ बी.के.एस. चैहान, तहसीलदार रामसनेहीघाट, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

नदारद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। संपूर्ण समाधान दिवस तहसील के पारिजात सभागार में उप जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चैहान की अध्यक्षता एवं तहसीलदार अखिलेश कुमार सिंह के संयोजन में हुआ। जिसमें कुल 19 प्रार्थना पत्र आये एक प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को अनुपस्थित करके स्पष्टीकरण मांगा है। बताते चलें कि संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सिरौलीगौसपुर में ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित कुल 19 प्रार्थना पत्र आए एक समस्या का समाधान भी किया गया है। संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के अनुपस्थित अधिकारी व कर्मचारी की मौजूदगी न होने से खिन्न उपजिलाधिकारी ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। दिवस संपन्न होने के पश्चात उपजिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों से दिवस में आए हुए प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता परक निस्तारण करने पर बल दिया है। दिवस में ही मौजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरौलीगौसपुर के अधीक्षक डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ने उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों से कहा कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड का टीकाकरण किया जा रहा है 45 से 60 वर्ष के आयु के बीमार लोग प्राथमिकता के आधार पर वैक्शीन टीका लगवाये और इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में योगदान करें। उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चैहान ने 45 से 60 वर्ष आयु के पत्रकारों से कहा कि वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर कोविड का टीका लगवा कर अपने को प्रतिरक्षित करें व पास पड़ोस के बुजुर्गो को टीका लगवाने में योगदान दें। दिवस में नायब तहसीलदार पूनम तिवारी शर्मा खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्चना वर्मा वनडिप्टी रेंजर दिलीप गुप्ता आदि मौजूद थे। अधिकारियों की पहल पर क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार श्याम मनोरथ रावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरौलीगौसपुर में कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगवा।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!