मसौली-बाराबंकी। लखनऊ-गोण्डा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बिंदौरा डबल नहर के पास साइकिल सवार को बचाने के चक्कर मे बाईक सवार अनियंत्रित होकर गिरने के चलते गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे सीएचसी बड़ागाँव में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम डुबकी निवासी 35 वर्षीय सर्बजीत पुत्र रायबहादुर मंगलवार को बाइक से रामनगर की ओर जा रहा था. शारदा सहायक डबल नहर बिन्दौरा के पास सामने एक साइकिल सवार आ गया जिसे बचाने के चक्कर मे अचानक ब्रेक मारने से बाइक अनियंत्रित हो कर गिर गयी। हादसे में बाईक चालक सर्बजीत गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुँचे उपनिरीक्षक मनोज सैनी ने घायल को सीएचसी बड़ागाँव में भर्ती कराया है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

