जिओ टैगिंग पोर्टल काम न करने से लाभार्थी परेशान

रामनगर, बाराबंकी। प्रधानमंत्री आवास के लिए बना जिओ टैगिंग पोर्टल काम न करने से लाभार्थी परेशान हैं। डूडा से आए जे.ई जियो टैग नहीं पा रहे जिससे उन्हें भी दिक्कतें हो रहीं। तमाम तरह के सवालों से उन्हें भी जूझना पड़ रहा है। लाभार्थी भी परेशान हैं और समय से दूसरी किश्त भी नही मिल पा रही है। नगर पंचायत रामनगर में इन दिनों पीएम आवास की प्रथम किश्त पाने वाले लाभार्थीयों ने नींव लिंटर स्तर तक बना ली है। उसी का फोटो खींच कर पोर्टल पर जब अपलोड हो तो उनकी दूसरी किश्त आए। बीते एक सप्ताह से पीएम आवास के लिए बना भुवन पोर्टल काम नही कर रहा है जिससे लाभार्थी का डाटा शो नही होता। जब जे .ई कृष्ण कुमार व सहायक कर्मी मोनू तिवारी जिओ टैग करने मुहल्ले में जाते हैं तो लाभार्थी का डाटा नही आता और उनकी मेहनत बेकार चली जाती है। लाभार्थी भी उनसे अनेकों सवाल पूंछते हैं मगर वे किसी तरह समझा कर वँहा से चले आते है।बताते हैं की करीब 76 लाभार्थी ऐसे है जिनके नाम पोर्टल पर नही शो हो रहे। इस गम्भीर समस्या को सभासदों ने पीओ डूडा से निस्तारण की मांग की है।

Don`t copy text!