पंचायत चुनाव, होली पर्व के दृष्टिगत बलवा ड्रिल का हुआ अभ्यास एसपी यमुना प्रसाद ने दिये टिप्स

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ बलवा ड्रिल किया गया। जनपद में आगामी पंचायत चुनाव एवं होली पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा, कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु आज रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के निर्देशन में पुलिस बल द्वारा दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ बलवा ड्रिल किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं भी दंगा नियंत्रण उपकरण का अभ्यास किया गया। पुलिस अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण करने के टिप्स दिए गए। इस दौरान एण्टी राइट उपकरण टियर गैस, स्टन सेल, मिर्ची बम, ग्रेनेड आदि के प्रयोग का अभ्यास किया गया। अभ्यास कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण व समस्त थाना प्रभारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार मिश्र समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!