डीएम की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन सम्पन्न
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन किया गया। जिसमें सैनिकों और कर्मचारियांे की समस्याएं सुनी गयी और इन अधिकारियों ने उनकी समस्याओं की निस्तारण के लिये आदेश पारित किये। सैनिक सम्मेलन के पश्चात् अपराध व कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में गोष्ठी की गई। गोष्ठी में जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह द्वारा प्रतिभाग कर कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा आगामी पंचायत चुनाव व होली त्यौहार के मद्देनजर संवेदनशील गांवों एवं स्थानों को चिन्हित कर अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करने तथा अवैध शराब के निष्कर्षण व परिवहन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने व क्षेत्र में भ्रमणशील रहने हेतु भी निर्देशित किया गया। गम्भीर अपराधों के घटित होने पर तत्काल मौके पर जाने एवं आवश्यक कार्यवाही किये जाने, एफ.आई.आर. का शत-प्रतिशत पंजीकरण किये जाने, आई.जी.आर.एस. पोर्टल की शिकायतों तथा अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किये जाने, शातिर अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखने, जमानतदारो के सत्यापन, भूमि विवाद के प्रकरणों को राजस्व विभाग से सामन्जस्य स्थापित कर मौके पर जाकर निस्तारित कराने, यूपी-112 के कर्मचारियों की सतर्कता परखने एवं उनका रिस्पान्स टाईम सुधारे जाने, विवेचनाओं की गुणवत्ता को सुधारे जाने, किरायेदारों, नौकरों के सत्यापन की कार्यवाही किये जाने, थाने के अभिलेखों को अद्यावधिक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। किसी भी कार्यालय या थाने पर आने वाले अगुन्तकों के साथ अत्यन्त शालीनता का व्यवहार किया जाये तथा उसकी समस्याओं का निस्तारण थाने स्तर पर ही किया जाय। अपराध गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी, समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण व क्षेत्राधिकारीगण, संयुक्त निदेशक अभियोजन व प्र.नि.थानाध्यक्ष तथा समस्त शाखा प्रभारी आदि उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

