गाँव-गाँव तक पहुँच रही डिजिटल इंडिया लैपटॉप पाकर महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। महिलाएं अब चूल्हे चैके तक नहीं रहेगी सिमित लोगो को अपने गंाव में उपलब्ध करायेगी डिजिटल सेवा करेगी जमा निकासी महिलाये अब सभालेगी डिजिटल इंडिया की कमान गाव में लोगो को उपलब्ध करायेगी डिजिटल सेवा आधुनिक उपकरण से होंगी लैश सीएससी और राष्ट्रीय आजीविका मिशन के सहयोग से गाव की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का काम जिले में किया जा रहा है अभी तक सीएससी और राष्ट्रीय आजीविका मिशन के द्वारा बहुत सी ऐसी योज्नावो का सञ्चालन किया जा रहा है जिस से महिलाओं की आय बढाई जा सके इसी क्रम में सूरतगंज ब्लाक की 17 महिलाओं को गाव में सीएससी और बीसी सखी योजना के संचलान के लिये एक लैपटॉप ,प्रिंटर और थंब डिवाइस प्रदान कर सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें स्वयं सहायता समूह की 17 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। ये महिलाये ग्रामीण स्तर पर लोगों को बैंकिग, फाइनेंस एवं इंश्योरेंस जैसी सुविधा अब आसानी से मिल सकेगी। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत संचालित (कॉमन सर्विस सेंटर) सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के द्वारा लोगो को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है जिस से सरकारी सेवा लोगो को उनके गाव में आसानी से दी जा सके महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने का भी प्रायशः भी किया जा रहा है अभी तक जिले में 200 से अधिक महिलावो को योजना से जोड़ा जा चुका है। महिलाएं बैंकिग, फाइनेंस, पेंशन सेवा, आधार सेवा, कौशल विकास, बिजली बिल भुगतान, रेलवे टिकट, स्वास्थ्य सेवाएं, इंश्योरेंस सहित अन्य सेवाएं सीएससी के माध्यम से दे सकेंगी। इससे गांव के लोगों को इन सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
सरकार बनायेगी आत्मनिर्भर
गाव में महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक स्तर को सुधारने के लिये और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिये उनको रोजगार से जोड़ा जाता है ताकि वओ अपने साथ अपने परिवार का पालन पोसन अच्छे से कर सके और लोगो को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनावो की जानकारी दे कर समाज में जागरूकता फैलाये।
17 गावो में शुरू हुई बैंकिग सुविधा
सीएससी द्वारा चलायी जा रही बीसी सखी योजना सूरतगंज के 17 ग्राम पंचायतो में अभी शुरू होगी जिनमे 17 महिलावो द्वारा लोगो को बैंकिंग सुविधा के साथ साथ सीएससी की सारी सुविधा भी मुहैया करायी जायेगी गौरा चाक, अकोना, ढकवा, मलपुर, दुर्गापुर नौवास्ता, सेमराय, मीरामऊ, दौलतपुर, बतनेरा, जुरौंडा, इंदौर, लोधौर, पारा, सूरतगंज, सिकोहना, मथुरा, बिझला पहले चरण में ब्लाक के इन गाव का चयन किया गया है
जिला प्रबंधक बोले
जिला प्रबंधक रवि वर्मा ने बताया की पहले चरण में बीसी सखी योजना के लिये जिले से 130 सीएससी संचालक महिलाओं का चयन किया गया था जिसमे से सूरतगंज से 17 लोगो को ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है जल्द ही और लोगो को ट्रेनिंग दे कर जोड़ा जायेगा।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

