होटल पर रुकी बस से व्यापारी का रुपयों से भरा बैग गायब

कोखराज पुलिस बस चालक कंडक्टर सहित तीन लोगों से कर रही है घटना की पूछताछ

कौशाम्बी बनारस से जयपुर जा रही महालक्ष्मी ट्रेवल्स की लग्जरी बस कोखराज थाना क्षेत्र के ढाबे पर रुकी थी बस रुकने के बाद बस में सवार यात्री होटल ढाबे में खाना खाने के लिए चले गए इसी बीच खाना खाने के बाद वापस लौटे एक यात्री ने कहा कि उनका रुपयों से भरा बैग बस से गायब हो गया है बस से रुपयों से भरा बैग गायब होने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया मामले की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई है पुलिस ने बस चालक कंडक्टर सहित तीन लोगों को पूछताछ के लिए थाने पर रोक लिया है व्यापारी जयपुर का निवासी बताया जाता है

जानकारी के मुताबिक मूलरूप से गुजरात प्रांत के रहने वाले व्यापारी राकेश कुमार इन दिनों जयपुर में रहकर मसाले का व्यवसाय करते हैं और उनका मसाले का व्यवसाय बनारस शहर से होता है व्यापारी राकेश कुमार के मुताबिक वह 40 लाख रुपए बैग में लेकर महालक्ष्मी ट्रेवल्स की लग्जरी बस से बनारस से जयपुर जा रहे थे बुधवार की रात्रि यह लग्जरी बस कोखराज थाना क्षेत्र के फैमिली ढाबा और महाराजा रेस्टोरेंट के पास रुक गई बस रुकते ही यात्री दोनों होटल में खाना खाने चले गए इसी बीच जब यात्री खाना खाने के बाद बस में वापस आए तो मसाला व्यापारी राकेश कुमार ने बताया कि बस से उसके बैग गायब हो गए हैं चर्चाओं पर जाए तो मसाला व्यापारी के बैग में 40 लाख रुपए की रकम थी मामले की सूचना कोखराज पुलिस को दी गई है सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बस चालक और कंडक्टर सहित तीन लोगों को पूछताछ के लिए थाने में रोक लिया है आशंका जताई जा रही है कि रेस्टोरेंट और होटल के कर्मचारियों ने बस से रुपयों से भरा बैग गायब किया है।

Don`t copy text!