180 लीटर शराब के साथ पांच गिरफ्तार
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566
बाराबंकी। थाना असन्द्रा प्रभारी निरीक्षक ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह छापा मारकर अवैध शराब का कारोबार करने वाले पांच व्यक्तियों को धर दबोचा। उनके पास से 180 लीटर अवैध शराब बरामद की। इतना ही नही पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किये। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के आदेश के तहत शुक्रवार सुबह मुखबिर सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने कई गांवो में छापामारी की और अवैध शराब का कारोबार करने वाले पांच लोगों को धर दबोचा। प्रभारी निरीक्षक शिवानन्द त्रिपाठी ने थाना असन्द्रा क्षेत्र के ग्राम भठ्यिा निवासी मायाराम पुत्र हिरई व इसी थाना क्षेत्र के ग्राम जरौली निवासी पंचम पुत्र रामू रावत को गिरफ्तार किया। दोनो लोगों के पास से तीस लीटर अवैध शराब बरामद की। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने थाना असन्द्रा के ग्राम ऐंदीपुर में छापामारा और गांव के ही निवासी बहादुर पुत्र स्व. सुन्दर, बलराम पुत्र अम्बर प्रसाद और होली पुत्र बहादुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यहां पर अवैध शराब बनाने की भट्ठी, उपकरण व 150 लीटर अवैध शराब बरामद की। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी शिवानन्द त्रिपाठी का कहना था कि मेरे क्षेत्र में अगर कहीं भी अवैध शराब बनाने या बेचने की सूचना आती है तो तत्काल कार्यवाही की जायेगी। वैसे प्रभारी निरीक्षक के तेजी के कारण शराब माफियाओं के हौसले पस्त होने लगे हैं।
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

